1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों कि मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों कि मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 11:47 am IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, धोनी की वापसी- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, धोनी की वापसी Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में एमएस धोनी की वापसी हो गई है। धोनी के अलावा मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि एमएस धोनी को पहले वेस्टइंडीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किया गया था। हालांकि वे वनडे टीम में थे। लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि पंत के चलते धोनी को वनडे से भी बाहर रखा जा सकता है। लेकिन अब पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम में केएल राहुल के अलावा अंबाती रायडू को भी बरकरार रखा है। वहीं केदार जाधव भी टीम में बने हुए हैं। खलील अहमद भी वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच 12 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 15 और तीसरा व आखिरी वनडे 18 जनवरी को खेला जाएगा। 

ये रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम-

विराट (कप्तान), रोहित (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा , भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल