1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरकार ऋषभ पंत बन ही गए 'बेबीसीटर', टिम पेन की पत्नी ने शेयर किया बेहद प्यारा फोटो

आखिरकार ऋषभ पंत बन ही गए 'बेबीसीटर', टिम पेन की पत्नी ने शेयर किया बेहद प्यारा फोटो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2019 03:21 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 03:48 pm IST

भारतीय टीम के प्रदर्शन के अलावा इस सीरीज में जिस बात की चर्चा रही वो था विकेटकीपर ऋषभ पंत का विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लेज करने की।

आखिरकार ऋषभ पंत बन ही गए 'बेबीसीटर', टिम पेन की पत्नी ने शेयर किया बेहद प्यारा फोटो- India TV Hindi
आखिरकार ऋषभ पंत बन ही गए 'बेबीसीटर', टिम पेन की पत्नी ने शेयर किया बेहद प्यारा फोटो Image Source : TWITTER

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की जुबानी जंग खेल को बेहद रोमांचक बना रही है। सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 70 साल के सूखे को खत्म करने की पूरी कोशिश में है। हालांकि इस बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। भारतीय टीम के प्रदर्शन के अलावा इस सीरीज में जिस बात की चर्चा रही वो था विकेटकीपर ऋषभ पंत का विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लेज करने की। पंत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन से भिड़ गए थे, इस दौरान पेन ने पंत को कहा था कि वह उनके बच्चों को खिला (Baby Sitting) सकते हैं। लेकिन पेन की पत्नी ने इस बात को सच साबित कर दिया और इसका सबूत भी पेश किया है।

पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो पीछे खड़े टिम पेन ने शॉर्ट लेग पर खड़े एरोन फिच से कहा वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के को हम हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल कर लेते हैं, उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारी (पंत) ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां भी बढ़ जाएगी। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वॉटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं। 

अब पंत ने टिम पेन की बात मानते हुए उनके बच्चों के बेबीसीटर बन गए। टीम पेन की पत्नी बॉनी पेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें ऋषभ पंत उनके और बच्चों के साथ दिख रहे हैं। बॉनी ने स्टोरी पर हंसती हुई इमोजी के साथ कैप्शन लिखा है कि 'बेस्ट बेबीसीटर'। खुद आईसीसी ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा, चैलेंज स्वीकर किया। 

इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर एक बेहतर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को भी दर्शाती है, क्योंकि मैदान पर खिलाड़ी भले ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हों, लेकिन बाहर वह सामान्य ही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल