1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडिलेड में मिचेल स्टार्क, जोश हेडलवुड और नाथन लायन उड़ाएंगे टीम इंडिया के होश! दमदार हैं आंकड़े

एडिलेड में मिचेल स्टार्क, जोश हेडलवुड और नाथन लायन उड़ाएंगे टीम इंडिया के होश! दमदार हैं आंकड़े

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 02, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 03:59 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाना है। एडिलेड के मैदान पर जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन का रिकॉर्ड शानदार है।

Australian Players- India TV Hindi
Australian Players Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है। हर कोई भारतीय टीम को इस बार सीरीज जीतने का दावेदार बता रहा है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी बेहद खतरनाक नजर आ रही है और एडिलेड में कंगारू गेंदबाजों के आंकड़े बेहद शानदार हैं। जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन ने इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों में कहर बरपाया है। आइए आपको बताते हैं कैसे तीनों गेंदबाज भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।

एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आंकड़े: एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में नाथन लायन ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। लायन ने इस मैदान पर कुल 7 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 26.13 की औसत से 37 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही उनका बेस्ट मैच में 286 रन देकर 12 विकेट रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में इस मैदान पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं जोश हेजलवुड। हेजलवुड ने इस मैदान पर 3 मैचों में 19.44 की औसत से 18 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 136 रन देकर 9 विकेट रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात हो और मिचेल स्टार्क का जिक्र ना हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्टार्क ने भी इस मैदान पर जमकर हल्ला बोला है। स्टार्क ने इस मैदान पर अब तक 3 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने 18.76 की औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उनका बेस्ट मैच में 137 रन देकर 8 विकेट रहा है।

साफ है कि ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी इस मैदान पर जमकर कहर बरपाती है। इन तीनों के अलावा पैट कमिंस को भी भूला नहीं जा सकता। पैट कमिंस भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सबसे अहम हथियारों में से एक हैं और ऐसे में एडिलेड के मैदान में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को झेलना भारत के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल