1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban: खुश हो जाएं फैन्स! बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट में हो सकती है धोनी की वापसी

Ind vs Ban: खुश हो जाएं फैन्स! बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट में हो सकती है धोनी की वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 04:31 pm IST

स्टार स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई से अपील की है कि मैच के पहले दो दिन सभी भारतीय कप्तान आए और फैंस से अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट क्रिकेट के सबसे सुनहरे पल साझा करें।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

भारत इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेगा। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कॉमेंट्री करते हुए देखे जा सकते हैं। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच यह टेस्ट मैच खेलना है।

मैच के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोटर्स ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के सामने दिन-रात टेस्ट मैच के लिए जो प्रस्ताव रखा है, उसमें बताया गया है कि भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को इसके लिए बुलाया जाना चाहिए और उनसे इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बारे में पूछना चाहिए। प्रसारणकर्ता द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति आईएएनएस से पास है।

इसमें लिखा है, "टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भारत के सभी पूर्व टेस्ट कप्तानों को बुलाया जाए। सभी पूर्व कप्तान मैदान पर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और बाकी की टीम के साथ-साथ बाकी के अतिथियों के राष्ट्रगान के लिए खड़े होंगे। पूरे दिन पूर्व कप्तान बारी-बारी से गेस्ट कॉमेंटटर के तौर पर आएंगे और अपनी टेस्ट इतिहास के अहम पल साझा करेंगे।"

ऐसा होता है तो धोनी को पहली बार कॉमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है। धोनी को इसके लिए आमंत्रण भी भेजा जा चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल