1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban: दोहरा शतक जड़ते ही डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ मयंक अग्रवाल ने हासिल किया ये मुकाम

Ind vs Ban: दोहरा शतक जड़ते ही डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ मयंक अग्रवाल ने हासिल किया ये मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 06:08 am IST

मयंक अग्रवाल ने अपने करियर में अभी तक 4 टेस्ट मैचों में पहले खेलते हुए 8 पारियों में 6 बार अर्धशतक या उससे अधिक रन बनाए हैं।

Mayank Agarwal and Don Bradman- India TV Hindi
Mayank Agarwal and Don Bradman Image Source : BCCI/REUTERS

बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दोहरे शतक के साथ इतिहास रच दिया है। जिसके चलते भारत पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ विशाल स्कोर 350 के पार जा चुका है। भारतीय सरजमीं पर महज चौथा टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। 

मयंक ने भारत के लिए पहली पारी में खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 99वें ओवर में मेहदी हसन की गेंद पर छक्का मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान मयंक ने 303 गेंदों का सामना किया। जिसमें 25 चौके व 5 छक्के शामिल हैं। ऐसे में सिर्फ चार टेस्ट मैचों में दुसरे दोहरे शतक के साथ मयंक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 

सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक मारने के माले में मयंक अग्रवाल दूसरे स्थान पर आ गये हैं। मयंक ने 12 पारी में दो दोहरे जबकि विनोद कांबली ने सबसे कम 5 पारियों में दो दोहरे शतक जड़ दिए थे। इस कड़ी में मयंक ने ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के 13 पारियों में दो दोहरे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 

इतना ही नहीं मयंक भारत के लिए दो दोहरे शतक मारने वाले तीसरे भारतीय टेस्ट सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। सहवाग ने सबसे ज्यादा 6 दोहरे जबकि इसके बाद 3 दोहरे शतक के साथ सुनील गावस्कर मयंक अग्रवाल से आगे हैं। वहीं दो दोहरे शतक के साथ मयंक ने वीनू मांकड और वसीम जाफर की बराबरी की है। इस तरह मयंक अग्रवाल ने अपने करियर में अभी तक 4 टेस्ट मैचों में पहले खेलते हुए 8 पारियों में 6 बार अर्धशतक या उससे अधिक रन बनाए हैं। 

गौरतलब है की मयंक ने जबसे पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी की जम्मेदारी संभाली है। उन्होंने अपना स्थान पक्का कर लिया है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मयंक ने इससे पहले भी भारतीय सरजमीं पर दोहरा शतक जड़ा था। जो कि उनके करियर का पहला दोहरा शतक था। 

इतना ही नहीं इंदौर के मैदान पर आज से 50 साल पहले कर्नाटक से निकलने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ ने शतक मारा था। जिसके बाद इसी मैदान पर एक ही राज्य ( कर्नाटक ) से आने वाले मयंक ने अब दोहरा शतक मारा है। 

मैच की बात करें तो बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 150 रन पर सिमटने के बाद अब टीम इंडिया यही चाहेगी कि पहली पारी में ही बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करके बांग्लादेश को दूसरी पारी में जल्द से जल्द एक बार फिर समेटा जाए। जिससे एक पारी से जीत हासिल करने में टीम इंडिया सफल हो पाए। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें ) 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल