1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरेश रैना के 50 छक्के समेत भारत बनाम बांग्लादेश मैच में बने कई रिकॉर्ड

सुरेश रैना के 50 छक्के समेत भारत बनाम बांग्लादेश मैच में बने कई रिकॉर्ड

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 09, 2018 04:39 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 04:39 pm IST

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर निदाहास ट्रॉफी में पहली जीत दर्ज की।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी20 मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाए। सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में 50 छक्के पूरे किए। तो वहीं, जयदेव उनादकट ने करियर की बेस्ट गेंदबाजी की। आइए आपको बताते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने।

भारत ने लगाया जीत का छक्का: निदाहास ट्रॉफी में जीत हासिल करते ही बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने अपनी जीत का आंकड़ा 6 पहुंचा दिया। बांग्लादेश की टीम अब तक भारत को एक बार भी नहीं हरा सकी है।

रैना के 50 छक्के पूरे: बांग्लादेश के खिलाफ छक्का लगाते ही सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही रैना अब भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रैना के अलावा रोहित शर्मा (69) और युवराज सिंह (74) ही इस कारनामे को अंजाम दे सके हैं।

जयदेव उनादकट का बेस्ट प्रदर्शन: बांग्लादेश के खिलाफ जयदेव उनादकट ने 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनादकट के अब तक के  करियर का ये बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उनका बेस्ट श्रीलंका के खिलाफ 15 रन देकर 2 विकेट था।

शिखर धवन ने बनाया रिकॉर्ड: शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक लगाकर निदाहास ट्रॉफी में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इसके अलावा अब धवन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। धवन ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित और धवन के नाम अब 2-2 अर्धशतक हो गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल