1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ban: पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, बस करना होगा ये काम

Ind vs Ban: पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, बस करना होगा ये काम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2019 06:32 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 06:32 pm IST

 कोहली अपने करियर की 85वीं टेस्ट पारी में इस इतिहास को रच सकते हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGE

बांग्लादेश के सामने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 14 नवंबर से खेलेगी। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बड़े रिकॉर्ड के नजदीक आ पहुंचे हैं। जिसके चलते अगर वो इंदौर में इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब होते हैं तो इस तरह का कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। 

विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए जाने वाले इंदौर के मैदान में अगर 32 रनों की पारी खेलते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। इस तरह कोहली अपने करियर की 85वीं टेस्ट पारी में इस इतिहास को रच सकते हैं। 

इतना ही नहीं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 926 अंको के साथ बल्लेबाजी करने वाले कोहली पहले भी दूसरे ऐसे कप्तान बना चुके हैं। जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी रैंकिंग में 900 के आकड़े को पार किया। इससे पहले ये कारनामा भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने किया था। 

बता दें की बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच खेलने के बाद दूसरा टेस्ट मैच डे-नाईट खेला जाएगा। जो कि भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक पल होगा। इतना ही नहीं इस टेस्ट मैच में पहली बार भारतीय सरजमीं पर पिंक बॉल का इस्तेमाल भी किया जाएगा। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल