1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली अजेय नहीं, स्लिप फील्डरों का साथ नहीं मिला: जेम्स एंडरसन

विराट कोहली अजेय नहीं, स्लिप फील्डरों का साथ नहीं मिला: जेम्स एंडरसन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2018 03:30 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 03:30 pm IST

जेम्स एंडरसन की गेंदों पर विराट कोहली को कई बार जीवनदान मिला था।

जेम्स एंडरसन और विराट...- India TV Hindi
जेम्स एंडरसन और विराट कोहली। Photo: Getty Images

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन और विराट कोहली के बीच कड़ी टक्क देखी गई। भले ही एंडरसन कोहली का विकेट नहीं ले सके लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि उनकी गेंदों ने कई बार कोहली के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप के फील्डर्स तक गई। लेकिन स्लिप के फील्डर्स ने कोहली के कैच टपका दिए। पहली पारी में कोहली को दो बार जीवनदान मिले थे और  21, 51 में उनके कैच छूटे थे। अब एंडरसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कोहली अजेय नहीं हैं। लेकिन स्लिप के फील्डर्स ने उनका साथ नहीं दिया।

एंडरसन ने अपने बयान में कहा, 'मैंने जिस तरह से कोहली को गेंदबाजी की मैं उससे खुश हूं। मैंने कई बार उनके बल्ले का किनारा लगवाया। मैं उन्हें 20 के स्कोर पर आउट कर देता तो कोई भी उनकी इस पारी के बारे में बात नहीं कर रहा होता। आप 21 रन पर कोहली का कैच नहीं छोड़ सकते क्योंकि वो दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के खेल में कोई अजेय नहीं है और हम उन्हें भी आउट कर सकते हैं।'

एंडरसन ने कहा कि अगर कोहली पहली पारी की तरह बल्लेबाजी करते हैं तो फिर भारत मैच जीत सकता है। कोहली ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है और देखना दिलचस्प होगा कि वो निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ कैसा खेलते हैं। अगर चौथे दिन सुबह अच्छा खेल लेते हैं तो फिर मैच जीत सकते हैं। शुरुआती 25-30 ओवर तय कर देंगे कि मैच किस ओर जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल