1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो दिन में दो बार हैट्रिक लेने से चूके मोहम्मद शमी, फिर भी जीता दिल

दो दिन में दो बार हैट्रिक लेने से चूके मोहम्मद शमी, फिर भी जीता दिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 02, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Sep 02, 2018 03:54 pm IST

इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य रखा है।

India vs England, 4th Test: Mohammed Shami celebrates with other team mates- India TV Hindi
India vs England, 4th Test: Mohammed Shami celebrates with other team mates Image Source : GETTY IMAGES

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दो दिन में दो बार हैट्रिक लेने से चूक गए। शमी चौथे मैच में बेहद शानदार लय में नजर आए और भारतीय टीम की तरफ से लगातार विकेट लेते रहे। इस दौरान शमी को पहले तीसरे दिन और फिर चौथे दिन हैट्रिक लेने का मौका मिला लेकन दोनों ही मौकों पर शमी हैट्रिक लेने से चूक गए। शमी ने इस दौरान 4 विकेट अपनी झोली में डाले। शमी की गेंदबाजी की खास बात ये रही कि वो सेशन के आखिर और फिर अगले सेशन के शुरुआत की पहली ही गेंद पर विकेट झटका। आइए आपको बताते हैं कि कैसे शमी दो दिन में दो बार हैट्रिक लेने से चूके।

हैट्रिक लेने से चूके शमी: शमी ने चौथे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की और इस दौरान उनके पास दो बार हैट्रिक लेने का मौका आया। मैच के तीसरे दिन शमी ने पहले लंच से पहले की आखिरी गेंद पर विकेट लिया और इसके बाद उन्होंने लंच के बाद के सेशन की पहली गेंद पर भी विकेट ले लिया। लेकिन अगली गेंद पर वो विकेट नहीं ले सके और इस दौरान वो पहली बार हैट्रिक से चूक गए। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने से पहले की आखिरी गेंद पर फिर से शमी ने विकेट ले लिया और चौथे दिन के खेल की शुरुआत की पहली गेंद पर फिर से उन्होंने विकेट हासिल कर लिया। इस तरह से शमी के पास फिर से हैट्रिक लेने का मौका आया। लेकिन शमी की उम्मीदों पर सैम कर्रन ने पानी फेर दिया।

भले ही शमी दो बार हैट्रिक लेने से चूक गए लेकिन उन्होंने जिस तरह की बेहतरीन गेंदबाजी की उससे उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। शमी की अच्छी गेंदबाजी की बदौलत ने दूसरी पारी में भारत ने इंग्लैंड पर नकेल कसने में कामयाबी पाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल