1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2nd Test: लॉर्ड्स के मैदान पर ग्राउंड स्टाफ की मदद कर रहे हैं सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

2nd Test: लॉर्ड्स के मैदान पर ग्राउंड स्टाफ की मदद कर रहे हैं सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 10, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 07:09 pm IST

 भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बारिश खेल में बाधा बनी हुई है।

अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर Image Source : LORDS/TWITTER

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बारिश खेल में बाधा बनी हुई है। बारिश के कारण खेल को बार-बार रोकना पड़ रहा है। इस दौरान लॉर्ड्स के ग्राउंड स्टाफ को बार-बार कवर लाने और ले जाने पड़ रहे हैं। हालांकि मेहनत से काम कर रहे ग्राउंड स्टाफ को मदद मिली है। और ये मदद किसी और ने नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर कर रहे हैं। 

दरअसल सचिन के बेटे अर्जुन भी क्रिकेट की दुनिया में अपनी जगह बनाने में जुटे हैं। अर्जुन लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ग्राउंड स्टाफ की मदद कर रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने अपने आधिकारिक टि्वटर हेंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया- "अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ हाल ही में ट्रेनिंग कर रहे थे बल्कि वह हमारे ग्राउंडस्टाफ की मदद भी कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि इससे पहले अर्जुन भारत के इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी भी कर रहे थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के लिए श्री लंका के खिलाफ डेब्यू किया था। अर्जुन अकसर भारतीय टीम के साथ नजर आते रहते हैं। 

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच यहां लॉर्डस मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण रुक-रुक के हो रहा है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। दूसरे दिन टॉस होने के बाद सिर्फ 6.3 ओवरों का ही खेल हुआ था कि तभी बारिश आ गई और अम्पायरों ने मैच रोकने का फैसला किया गया। तब तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल