1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के वार से निपटने के लिए कोच शास्त्री ने टीम इंडिया को दी ये सलाह

इंग्लैंड के वार से निपटने के लिए कोच शास्त्री ने टीम इंडिया को दी ये सलाह

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2018 09:58 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 09:58 pm IST

पहले दो मैचों में हार झेल कर आलोचकों के निशाने पर आने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को अपने साथियों को खुद को भरोसा रखने की सलाह दी।

रवि शास्त्री- India TV Hindi
रवि शास्त्री Image Source : AP

नॉटिंघम। पहले दो मैचों में हार झेल कर आलोचकों के निशाने पर आने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को अपने साथियों को खुद को भरोसा रखने की सलाह दी। भारत इस समय इंग्लैंड के दौर पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है जिसके शुरुआती दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रहा है। अभी तक खेले दो मैचों में सिर्फ कप्तान विराट कोहली ही बल्ले से अपना जौहर दिखा पाए हैं बाकी बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे हैं। 

शास्त्री का हालांकि मानना है कि हालात के कारण दोनों टीमों के बल्लेबाजों को परेशानी हुई है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में शास्त्री ने कहा, "किसी एक खिलाड़ी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है।"

उन्होंने कहा, "यह मानसिक तौर पर तैयारी करने की बात है। आप इस मामले पर दिमागी तौर पर कैसे सोचते हो और आने वाले टेस्ट मैचों में जहां तक बल्लेबाजों की बात है तो मानसिक अनुशासन की बेहद जरूरत है।" शास्त्री ने कहा कि उनकी टीम को अगले मैच में वापसी करनी है तो खिलाड़ियों को मानसिक अनुशासन की जरूरत है। 

शास्त्री ने कहा, "अभी तक सीरीज में परिस्थतियां काफी मुश्किल रही हैं, लेकिन यहीं आपकी परीक्षा होती है और मानसिक अनुशासन काम में आता है। आपको पता होना चाहिए की आपका ऑफ स्टम्प कहां है। कौन सी गेंदें छोड़नी हैं।"

शास्त्री ने कहा, "टीम को अपने आप में विश्वास रखने की जरूरत है। आप इस तरह की स्थिति में पहले भी कई बार फंसे हो और अच्छी प्रतिक्रिया दी है। एक चीज साफ है, टीम में किसी प्रकार की नकारात्मकता नहीं है। लॉडर्स में हालात पक्ष में थे लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं। यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। इस टीम में कोई नकारात्मकता नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल