1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गांगुली की कोहली को सलाह, कहा-विराट को बढ़ानी होगी अपनी जिम्मेदारी

गांगुली की कोहली को सलाह, कहा-विराट को बढ़ानी होगी अपनी जिम्मेदारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 06, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 03:45 pm IST

 गांगुली ने कहा, "अगर आप कप्तान हैं, तो टीम की हार के लिए आपकी आलोचना होगी और जीत के लिए आपकी ही प्रशंसा की जाएगी।

सौरव गांगुली- India TV Hindi
सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने में टीम की कमान संभाल रहे विराट कोहली को कप्तान के तौर पर और ज्यादा जिम्मेदारी लेने की सलाह दी है। गांगुली ने कहा, "अगर आप कप्तान हैं, तो टीम की हार के लिए आपकी आलोचना होगी और जीत के लिए आपकी ही प्रशंसा की जाएगी। कोहली को टीम से निकालने से पहले अपने बल्लेबाजों को उचित मौका देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कप्तान को अपने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। यह उसकी टीम है और सिर्फ वहीं उनकी मानसिकता को बदल सकता है। कप्तान को अपने खिलाड़ियों के साथ बैठना होगा और उन्हें बताना होगा कि वह कर सकते हैं, ताकि वे खुद को साबित करके दिखाएं।"

गांगुली ने कहा कि कोहली को अपने खिलाड़ियों को समय देना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि वे मैदान पर बिना किसी डर के खेलें। यह सच है कि प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव से खिलाड़ियों को यह डर महसूस होता है कि इतने सालों के बाद भी वे टीम प्रबंधन का विश्वास हासिल नहीं कर पा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को कोहली की ओर से खेली गई शतकीय पारी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल