Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 और वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ धोनी और विराट में से कौन है बेहतर, जानिए आंकड़ें

टी-20 और वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ धोनी और विराट में से कौन है बेहतर, जानिए आंकड़ें

Written by: India TV Sports Desk Published : Jun 25, 2018 03:59 pm IST, Updated : Jun 26, 2018 04:18 pm IST

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम यूके पहुंच चुकी है। अब होगा असली काम शुरू। सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी इन दो चेहरों पर है, एक कप्तान है तो दूसरा कप्तान का कप्तान है।

एम एस धोनी और विराट...- India TV Hindi
एम एस धोनी और विराट कोहली

टीम इंडिया के राम लखन... जीत की खा ली है हिंदुस्तान ने कसम... आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम यूके पहुंच चुकी है। अब होगा असली काम शुरू। सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी इन दो चेहरों पर है, एक कप्तान है तो दूसरा कप्तान का कप्तान है। एक राम है... तो दूसरा लखन। पहले बात कप्तान के कप्तान, टीम इंडिया के राम महेंद्र सिंह धोनी की कर लेते हैं।

धोनी ने टी-ट्वेंटी क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 11 पारियों में 44 की औसत और 134.01 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए हैं। टी-ट्वेंटी इंटरनेशनल में धोनी ने अपना एकमात्र अर्धशतक भी इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 41 पारियों में 45.96 की औसत से 1 शतक और 10 अर्धशतक के साथ 1,425 रन बनाए हैं। धोनी ने अपना आखिरी वनडे शतक भी इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाया है।

23 जून को जिस चैंपियंस ट्रॉफी की सालगिरह पूरा हिंदुस्तान मना रहा था। उसके कप्तान भी महेंद्र सिंह धोनी ही थे। धोनी तो धोनी है अब बात लखन की कर लेते हैं। जिसकी खींची लक्ष्मण रेखा को पार करना दुनिया के किसी भी खिलाड़ूी की बात नहीं होती। विराट को तो इंग्लिश मैदान पर रन बनाने में कुछ ज्यादा ही मजा भी आता है।

विराट कोहली ने इंग्लैंड में खेली 19 पारियों में 52.46 की औसत से 682 रन बनाए हैं, जिसमें वो 5 अर्धशतक और 1 शतक भी बना चुके हैं। जबकि इंग्लैंड में खेली 2 टी-20 पारियों में विराट ने 152.17 के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए।

टीम इंडिया के ये राम-लखन जब साथ होते हैं तो टीम का माहौल ही कुछ अलग होता है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बाद एक बार दोनों साथ है और ये गठजोड़ पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड का काम तमाम करेगा... और इतिहास के पन्नों में नया अध्याय लिखेगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement