1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक ने किया नेट्स में अभ्यास, दूसरे टी20 में एम एस धोनी की जगह मिल सकता है मौका

दिनेश कार्तिक ने किया नेट्स में अभ्यास, दूसरे टी20 में एम एस धोनी की जगह मिल सकता है मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 29, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 06:51 pm IST

विराट कोहली ने पहले टी20 मैच के बाद टीम में बदलाव की बात की थी।

दिनेश कार्तिक और एम एस...- India TV Hindi
दिनेश कार्तिक और एम एस धोनी

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान दिनेश कार्तिक को भी विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया। कार्तिक को विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देख कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कार्तिक को दूसरे टी20 मैच में एम एस धोनी की जगह टीम में मौका दे सकते हैं। पहले टी20 मैच के बाद कोहली ने अपने बयान में कहा था कि वो दूसरे टी20 में बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेंगे और उन खिलाड़़ियों को मौका देना चाहेंगे जिन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला।

नेट्स में कार्तिक के अलावा के एल राहुल ने भी जमकर अभ्यास किया। इस बात की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राहुल को मनीष पांडे या फिर सुरेश रैना की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि गेंदबाजी में बदलाव की संभावनाएं काफी कम हैं लेकिन हो सकता है कि जसप्रीज बुमराह की जगह सिद्धार्थ कौल को मौका मिले।

आपको बता दें कि 2 मैचों की सीरीज के पहले मैच को भारत ने अपने नाम कर लिया है और अब टीम इंडिया ये सीरीज हार नहीं सकती है। भारत का इरादा दूसरे मैच को जीतकर सीरीज जीतने का होगा और साथ ही टीम इंग्लैंड को भी कड़ा संदेश देना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज होने वाले मैच में कोहली कितने बदलाव करते हैं और किन खिलाड़ियों को मौका देते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल