1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ‘पापा कहते थे बड़ा नाम करेगा’ और जैमीसन ने कर दिखाया

‘पापा कहते थे बड़ा नाम करेगा’ और जैमीसन ने कर दिखाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 03:53 pm IST

काइल जैमीसन को जब लोग घूरकर देखते थे तो उन्हें बड़ा अजीब लगता था लेकिन उनके पिता माइकल को पता था कि उनका बेटा एक दिन जरूर नाम रोशन करेगा।

India vs New Zealand 1st Test Virat Kohli 'Papa used to say big name will' and Kyle Jamieson did it- India TV Hindi
India vs New Zealand 1st Test Virat Kohli 'Papa used to say big name will' and Kyle Jamieson did it Image Source : AP

वेलिंगटन। छह फुट आठ इंच लंबे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को जब लोग घूरकर देखते थे तो उन्हें बड़ा अजीब लगता था लेकिन उनके पिता माइकल को पता था कि उनका बेटा एक दिन जरूर नाम रोशन करेगा। न्यूजीलैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले काइल ने अपने पिता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पहले ही दिन विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के विकेट लिये।

उनके पिता माइकल ने कहा,‘‘उसके कद की वजह से स्कूल में लोग उसे घूरकर देखते थे । उसे बड़ा अजीब लगता था। मैं उससे इतना ही कहता था कि यदि वे तुम्हे घूर रहे हैं तो तुम एक दिन जरूर मशहूर बनोगे।’’

ऑकलैंड के मैकेनिकल इंजीनियर माइकल ने अपने बेटे का टेस्ट पदार्पण दर्शक दीर्घा में बैठकर देखा। उन्होंने कहा,‘‘मेरी पत्नी शेरिल आज नहीं आ सकी। मैं खुशकिस्मत हूं। उम्मीद है कि वह लंबे समय तक देश के लिये खेलेगा। उसने 17 वर्ष की उम्र तक बास्केटबॉल खेला लेकिन उसके बाद क्रिकेटर बना।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल