1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के हाथों सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, टीम में शामिल किए ये दो खिलाड़ी

भारत के हाथों सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, टीम में शामिल किए ये दो खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2019 05:52 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 05:52 pm IST

चौथा वनडे मैच 31 जनवरी और पांचवां तथा आखिरी वनडे तीन फरवरी को खेल जाना है। इस सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त पर है।

भारत के हाथों सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, टीम में शामिल किए ये दो खिलाड़ी- India TV Hindi
भारत के हाथों सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, टीम में शामिल किए ये दो खिलाड़ी Image Source : PTI

माउंग माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। भारत के साथ जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम से ईश सोढ़ी और डग ब्रैसवेल को बाहर कर दिया गया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, बाकी बचे दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में सोढ़ी और ब्रैसवेल के स्थान पर जेम्स नीशम और टॉड एश्ले को शामिल किया गया है। 

चौथा वनडे मैच 31 जनवरी और पांचवां तथा आखिरी वनडे तीन फरवरी को खेल जाना है। इस सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त पर है। न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ता गाविन लार्सेन का कहना है कि नीशम और एश्ले से बाकी बची सीरीज में टीम के प्रदर्शन में होने वाले बदलाव को देखा जाएगा। 

न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एश्ले, ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कोलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हैनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी और रॉस टेलर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल