नमस्कार! आपका स्वागत है इंडिया टी. वी. लाइव ब्लॉग अपडेट में, भारत ने पहली पारी में 183 रन से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 144 रन बनाये। भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे है जिसने पुछल्ले बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर अपनी पहली पारी में 348 रन बनाये। भारतीय टीम पहली पारी में 165 रन पर सिमट गयी थी। स्टंप उखड़ने के समय अंजिक्य रहाणे 25 और हनुमा विहारी 15 रन पर खेल रहे थे। इससे पहले भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 58 रन बनाये जबकि चेतेश्वर पुजारा (11) और कप्तान विराट कोहली (19) लगातार दूसरी पारी में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 27 रन देकर तीन विकेट लिये हैं।
IND 165
NZ 348-all out (100.2)
IND 165, 144/4 (65.0)