1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, पहले दो वनडे मैच से बाहर हुए कप्तान केन विलियम्सन

IND vs NZ : न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, पहले दो वनडे मैच से बाहर हुए कप्तान केन विलियम्सन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2020 07:06 am IST,  Updated : Feb 04, 2020 07:11 am IST

5 मैचों की टी20 सीरीज के हैमिल्टन में खेले गए तीसरे मैच में विलियम्सन के बाएं कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे।

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड दौरे पर चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज से जहां एक तरफ रोहित शर्मा बाहर हुए वहीं न्यूजीलैंड की टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है। उनके कप्तान केन विलियम्सन भी अब वनडे सीरीज के पहले दो मैच से बाहर हो चुके हैं। 

दरअसल 5 मैचों की टी20 सीरीज के हैमिल्टन में खेले गए तीसरे मैच में विलियम्सन के बाएं कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे और चौथे व पांचवे टी20 मैच में मैदान में नहीं उतरे थे। ऐसे में अब टीम के फिजियों विजय वल्लभ ने जानकारी दी है कि वो विलियम्सन की चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं उठा सकते जिसके चलते उन्हें अभी और आराम की जरूरत है। 

विजय बल्लभ ने कहा, "केन का एक्सरे किया गया उसमे कुछ भी ज्यादा गंभीर नहीं निकला लेकिन इसके बावजूद चोट से पूरी तरह उबरने के लिए उन्हें मैदान से कुछ दिन और दूर रहना होगा।"

 
वल्लभ ने आगे कहा, "इस सप्ताह वो अपना फिटनेस ट्रेनिंग सेशन जारी रखेंगे और शुक्रवार ( 7 फरवरी ) से वो बल्लेबाजी जारी करना शुरू करेंगे। जिसके चलते वो तीसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

ऐसे में केन विलियम्सन के टीम से बाहर होने के बाद उनकी जगह टीम में चयनकर्ता गविन लार्सेन ने मार्क चैपमैन को शामिल किया है। जबकि टीम की कप्तानी टॉम लाथम को दी गई है। जिसके बारे में लार्सेन ने कहा, "केन का बाहर होना दुखदायी है, मगर अभी गर्मियों में काफी क्रिकेट बचा हुआ है जिसके चलते हम उन्हें ( केन ) लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। इंडिया ए के खिलाफ लगातार शतक जड़ने के कारण मार्क को टीम में शामिल किया गया है। उनका स्वागत है! वो किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते है और फील्डिंग भी उनकी काफी शानदार है।"

बता दें कि टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ़ कर दिया गया था। जिसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में 5 फरवरी को खेला जाएगा। जिसमें कीवी टीम बिना केन विलियम्सन के भी वापसी करने के इरादे मैदान में उतरेंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल