1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाने से चूके सरफराज, रविंद्र जडेजा ने किया शिकार

भारत के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाने से चूके सरफराज, रविंद्र जडेजा ने किया शिकार

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Sep 23, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 07:41 pm IST

सरफराज अहमद को रविंद्र जडेजा ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

Sarfraz Ahmed- India TV Hindi
Sarfraz Ahmed Image Source : AP

एशिया कप के राउंड 4 में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने उपयोगी पारी खेली लेकिन वो दुर्भाग्यशाली रहे और भारत के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए। इस मैच में सरफराज करियर में पहली बार चौथे नंबर पर खेलने उतरे और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि आज वो बड़ी पारी जरूर खेलेंगे। सरफराज ने शानदार शुरुआत की और शोएब मलिक का अच्छा साथ दिया। दोनों ने पाकिस्तान की डूबती नैय्या को पार लगाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

लेकिन जब लगने लगा कि सरफराज भारत के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक लगाने में कामयाब रहेंगे तभी रविंद्र जडेजा की गेंद पर उन्होंने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेला और रोहित शर्मा ने आसान कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।

सरफराज ने 66 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। सरफराज ने अपनी पारी में दो चौके भी लगाए। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ सरफराज का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। सरफराज ने भारत के खिलाफ 7 वनडे मैचों में 21.66 की औसत से 65 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट 44 रन रहा है। जो उन्होंने इसी मैच में बनाया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल