1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs SA 1st Test: बारिश ने बिगाड़ा तीसरे दिन का खेल, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

Ind vs SA 1st Test: बारिश ने बिगाड़ा तीसरे दिन का खेल, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2018 07:18 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 10:56 am IST

सुबह से हो रही बारिश के कारण तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दिन का खेल रद्द करना पड़ा।

बारिश की वजह से...- India TV Hindi
बारिश की वजह से न्यूलैंड्स के मैदान पर पानी भर गया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। सुबह से हो रही बारिश के कारण तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दिन का खेल रद्द करना पड़ा। आपको बता दें कि केपटाउन में तीसरे दिन सुबह से ही बारिश हो रही थी और पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर बारिश होने की वजह से मैदान पर पानी भर गया और तीसरे दिन बिना कोई गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ गया। इससे पहले मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 209 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रनों की बढ़त हासिल हुई। 

पहली पारी में भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा (93) रनों की पारी खेली। पंड्या के अलावा चेतेश्वर पुजारे ने (26), भुवनेश्वर कुमार ने (25) रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में वेर्नन फिलैंडर, कगीसो रबाडा ने 3-3 और डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्केल ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। लंच के बाद 185/7 से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया का सातवां विकेट भुवनेश्वर कुमार के रूप में गिर गया। भुवी ने (25) रनों की पारी खेली और पंड्या के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। 

इसके बाद पंड्या ने कुछ अच्छे शॉट खेले और लगने लगा कि वो अपने करियर का दूसरा शतक लगा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्हें (93) रन पर आउट कर रबाडा ने भारत को 9वां झटका दे दिया। इसके बाद बुमराह (2) को आउट कर रबाडा ने भारतीय पारी को 209 पर समेट दिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को दोनों ओपनरों ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हालांकि इसी स्कोर पर मार्कराम (34) पर आउट हो गए और भारत को पहली सफलता मिली। अभी स्कोर में 7 रन और जुड़े थे कि एल्गर (25) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत की तरफ से दोनों विकेट हार्दिक पंड्या को मिले। दिन का खेल खत्म होने तक हाशिण आमला (4) और कगीसो रबाडा (2) रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल