1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: 17 साल बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार

LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: 17 साल बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 05, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 09:15 pm IST

भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 12 रनों पर 3 विकेट खो दिए।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए। भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 12 रनों पर 3 विकेट खो दिए। खास बात ये रही कि ये तीनों ही विकेट भुवी ने लिए थे और उन्होंने तीनों विकेट पहले 6 ओवरों में लिए। आइए आपको बताते हैं कि भुवी ने किस उपलब्धि को अपने नाम किया।

भुवी ने रचा इतिहास: भुवनेश्वर कुमार ने पहले 6 ओवर में 3 विकेट लेकर बड़े कारनामे को अंजाम दिया। साल 2001 के बाद ऐसा करने वाले भुवी दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। भुवी से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ इस कारनामे को अंजाम दिया था। साल 2001 के बाद से अब तक इन दोनों के अलावा कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका है।

भुवी ने तोड़ी दक्षिण अफ्रीका की कमर: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने कहर ढाते हुए दक्षिण अफ्रीका के 12 रन पर 3 विकेट गिरा दिए और मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। भुवी ने डीन एल्गर (0), एडेन मार्कराम (5) और हाशिम आमला (3) के विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमर तोड़कर रख दी। खबर लिखे जाने तक भुवनेश्वर 4 विकेट झटके चुके थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल