1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: विराट कोहली फिर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा की खैर नहीं

India vs South Africa 2018: विराट कोहली फिर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा की खैर नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 06:47 pm IST

पहली पारी में विराट कोहली के आउट होने के बाद लोगों ने अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया था।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला फिर से खामोश रहा। पहली पारी में 5 रन बनाने वाले कोहली दूसरी पारी में 28 रन बनाकर आउट हो गए। शादी के बाद पहली बार क्रिकेट सीरीज खेल रहे विराट कोहली से हर किसी ने बड़ी पारी की उम्मीद की थी लेकिन कोहली दोनों पारियों में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। अब कोहली के फ्लॉप होने के बाद ट्विटर पर अनुष्का शर्मा पर बरसने वालों की बाढ़ लग जाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब कोहली पहली पारी में सिर्फ 5 रन ही बना सके थे तब सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने अनुष्का को निशाना बनाया था।

अब कोहली एक बार फिर से दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं कर सके और ऐसे में फिर से सोशल मीडिया में अनुष्का की शामत आने वाली है। दूसरी पारी में कोहली को अच्छी शुरुआत मिल गई थी लेकिन उसे वो बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 40 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा है। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 286 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 209 रन ही बना सकी थी। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और पूरी टीम सिर्फ 130 रनों पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डीविलियर्स ने (35) बनाए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में शमी, बुमराह को 3-3, भुवनेश्वर, पंड्या को 2-2 विकेट मिले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल