Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: विराट कोहली खुद कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका की मदद! इस दिग्गज का बड़ा बयान

India vs South Africa 2018: विराट कोहली खुद कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका की मदद! इस दिग्गज का बड़ा बयान

Written by: India TV Sports Desk
Published : Jan 11, 2018 04:55 pm IST, Updated : Jan 11, 2018 04:56 pm IST

भारत को अगर सीरीज में बने रहना है तो 13 जनवरी से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

पहले टेस्ट में विराट कोहली ने टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया था। रहाणे की जगह टीम में शामिल किए गए रोहित शर्मा दोनों पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। अब रहाणे को टीम में ना शामिल किए जाने पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डॉनाल्ड ने कहा है कि रहाणे का टीम से बाहर रहना मेजबान टीम के लिए अच्छा है और दक्षिण अफ्रीकी टीम भी यही चाहेगी की रहाणे को टीम में शामिल ना किया जाए। 

डॉनाल्ड ने कहा, 'रहाणे को टीम से बाहर करना मुश्किल और कड़ा फैसला था। अगर दूसरे टेस्ट में भी रहाणे टीम से बाहर रहते हैं और बाहर से टीम का हौसला बढ़ाते हैं तो ये दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत अच्छा रहेगा। रहाणे शानदार खिलाड़ी हैं और पिछली बार भी जब वो यहां आए थे तो उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था। रहाणे के पास बेहतरीन तकनीक है और वो किसी भी हालात में टीम के लिए अच्छा कर सकते हैं।'

वहीं डॉनाल्ड ने टीम इंडिया को ये भी सुझाव दिया कि पहले टेस्ट में हार के बाद दूसरे टेस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए। डॉनाल्ड ने कहा, 'भले ही भारतीय टीम पहला टेस्ट हार गई हो लेकिन कोहली को दूसरे टेस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए। बदलाव करने से टीम के मनोबल पर असर पड़ सकता है।' आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच 13 जनवरी से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement