1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2 मैच खेलकर ही बन गया टीम का कप्तान और रच दिया इतिहास

2 मैच खेलकर ही बन गया टीम का कप्तान और रच दिया इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 01:58 pm IST

6 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है।

ऐडेन मार्कराम- India TV Hindi
ऐडेन मार्कराम

भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में फैफ डू प्लेसी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। डू प्लेसी के बाहर होने के बाद दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी ऐडेन मार्कराम कर रहे हैं। कप्तानी संभालते ही मार्कराम ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। 

मार्कराम कप्तानी संभालने से पहले सिर्फ 2 ही वनडे खेले हैं और वो सबसे कम मैच खेलकर कप्तानी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मार्कराम से पहले क्लाइव राइस के नाम बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड है। मार्कराम के अलावा केपलर वैसेल्स ने 3 मैच और ग्रीम स्मिथ ने 22 मैचों के बाद कप्तानी की थी।

आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले वनडे को जीत चुकी है और टीम का इराजा दूसरे वनडे को जीतकर अपनी बढ़त और मजबूत करने का होगा।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, एम एस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: हाशिम आमला, क्विंटन डी कॉक, ऐडेन मार्कराम, जेपी डुमिनी, हाया जॉन्डो, मॉर्ने मॉर्केल, तबरैज़ शमसी, क्रिस मॉरिस, इमरान ताहिर, कगीसो रबाडा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल