1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs South Africa 2nd ODI: कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच, टीवी कवरेज और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

India Vs South Africa 2nd ODI: कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच, टीवी कवरेज और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 03, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 05:56 pm IST

India vs South Africa 2nd ODI: Watch IND vs SA (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका) 2018 Second ODI Cricket Live Streaming Ball by Ball Commentary from super sport park in centurion at Sony ten Sports Network Live TV and Get Cricket Score Live Updates

भारत और साउथ अफ्रीका...- India TV Hindi
भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल दूसरे एक दिवसीय मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बगैर उतर रही मेजबान टीम की फिटनेस समस्याओं का फायदा उठाना चाहेगी। भारत ने डरबन में पहला वनडे छह विकेट से जीतकर छह मैचों की सीरीज में 1- 0 से बढत बना ली। इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका का अपनी सरजमीं पर फरवरी 2016 से चला आ रहा लगातार 17 जीत का सिलसिला थम गया। 

भारत अगर 2-0 की बढ़त बना लेता है तो दक्षिण अफ्रीका वनडे में नंबर वन की रैंकिंग गंवा देगा। भारत को एक दिवसीय प्रारूप में नंबर वन के ताज तक पहुंचने के लिये सीरीज 4- 2 से जीतनी होगी। भारत का इस मैदान पर रिकार्ड अच्छा रहा है और 11 वनडे में से यहां उसने चार जीते जबकि पांच हारे हैं। इसी मैदान पर भारत ने 2003 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां पांच वनडे में से भारत ने दो जीते और दो हारे हैं । आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका पर भारत ने 2001- 02 में जीत दर्ज की थी। 

कहां होगा मैच: दूसरा वनडे मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा

मैच का समय: मैच भारतीय समयानुसार दिन में 1.30 मिनट पर शुरू होगा। 

टीमें इस प्रकार हैं 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर। 

दक्षिण अफ्रीका:  एडेन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, किंटोन डिकाक, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्नी मोर्कल, क्रिस मौरिस, एल एंगिडि, एंडिले पी, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, के जोंडो, फरहान बेहार्डियेन, हेनरिच क्लासेन। 

इस चैनल पर होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट

मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Ten नेटवर्क पर होगा।

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

सभी मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Sony Liv पर होगी।

हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए यहां लॉगिन करें
हिंदी में लाइव स्‍कोर, अपडेट और विश्‍लेषण के लिए आप  www.khabarindiatv.com पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आप लाइव स्कोर और मैच के अपडेट्स देख सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल