भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही 3 मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका ने 189 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्लासेन ने (69), डुमिनी ने (64*) रनों की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। डुमिनी आखिर तक आउट नहीं हुए और शानदार बल्लेबाजी की। डुमिनी का साथ दिला क्लासेन ने और उन्होंने भी गेंदों को जमकर बाउंड्री के बाहर भेजा। दोनों के बीच की साझेदारी ने टीम की जीत तय कर दी।