1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa 2018: भारत को दूसरा टेस्ट जीतने से कोई नहीं रोक सकता, मिला जीत का 'गुरुमंत्र'

India vs South Africa 2018: भारत को दूसरा टेस्ट जीतने से कोई नहीं रोक सकता, मिला जीत का 'गुरुमंत्र'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 03:39 pm IST

भारतीय टीम के लिए सेंचूरियन में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच करो या मरो का है।

भुवनेश्वर कुमार- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना वाला दूसरे टेस्ट मैच मेहमान टीम के लिए करो या मरो का होने वाला है। दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को जीत का गुरुमंत्र मिला है। भारत के पूर्व क्रिकेटर चंदू बोर्डे ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों के साथ छेड़खानी नहीं करनी चाहिए। अगर खिलाड़ी ऐसा करते हैं तो ही उन्हें जीत मिलेगी।

बोर्डे ने आगे कहा, 'खिलाड़ियों को विकेट पर डटे रहना होगा। इसके अलावा ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों के साथ उन्हें छेड़खानी छोड़नी होगी। आपने देखा होगा कि भारत के ज्यादातर खिलाड़ी ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों का शिकार हुए थे। भारतीय बल्लेबाज या तो विकेट के पीछे या फिर स्लिप में कैच आउट हुए। अगर उन्हें दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करनी है तो इस आदत को बदलना होगा।'

बोर्डे ने ये भी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने के दौरान कम से कम 6 इंच बाहर की तरफ खड़े हों। ऐसा करने से गेंद की स्विंग खत्म हो जाएगी और खिलाड़ी आसानी से गेंदों को खेल सकेंगे। बोर्डे ने इस बात को भी माना कि मौजूदा टीम इंडिया विदेशी दौरे पर जाने वाली सबसे मजबूत भारतीय टीम है और इस टीम में विदेशों में जीतने का दम है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल