1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित ने लगाई 'फ्लॉप' होने की 'हैट्रिक', बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित ने लगाई 'फ्लॉप' होने की 'हैट्रिक', बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 14, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 11:44 am IST

विराट कोहली ने आलोचनाओं की परवाह ना करते हुए फिर से रोहित शर्मा को टीम में मौका दिया था।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने आलोचनाओं की परवाह ना करते हुए फिर से रोहित शर्मा को टीम में मौका दिया था। लेकिन रोहित ने कप्तान के विश्वास को तोड़ते हुए फिर से फ्लॉप हो गए और सिर्फ (10) रन बनाकर आउट हो गए और तरह इस सीरीज में रोहित शर्मा का फ्लॉप शो लगातार जारी है। यही नहीं रोहित ने फ्लॉप होने की हैट्रिक भी लगा डाली और कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए।

लगातार 3 पारियों में फ्लॉप रोहित: भारत में रिकॉर्डों का अंबार लगा रहे रोहित शर्मा को मानो दक्षिण अफ्रीका में आते ही सांप सूंघ गया। रोहित मौजूदा सीरीज की तीन पारियों में 11, 10, 10 का स्कोर ही कर सके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में रन बनाना भूले रोहित: ये कोई पहला मौका नहीं है जब रोहित को दक्षिण अफ्रीका में रनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इससे पहले भी रोहित जब साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए थे तो उन्होंने 14, 6, 0, 25 का ही स्कोर किया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी रोहित का प्रदर्शन बेहद खराब है। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों में महज 9.27 के औसत से 102 रन बनाए हैं। रोहित का बेस्ट स्कोर सिर्फ 25 रन है।

घर के शेर हैं रोहित: रोहित के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो सिर्फ घर के शेर ही नजर आते हैं। घर पर और विदेशों में औसत की तुलना में रोहित सबसे आगे हैं। घर पर और विदेश में रन बनाने की तुलना में रोहित का औसत 60.89 का है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल