1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20: चिन्नास्वामी में भारत ने 2017 से नहीं जीता कोई टी20 मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20: चिन्नास्वामी में भारत ने 2017 से नहीं जीता कोई टी20 मैच

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 21, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 06:09 pm IST

भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर, 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।  

भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर, 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्- India TV Hindi
भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर, 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।   Image Source : GETTY IMAGES

भारत को रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टी-20 मैच खेलना है। इस मैदान प र मेजबान टीम का अभी तक का रिकार्ड 50-50 का रहा है। भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल चार टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। मेजबान भारतीय टीम ने इस मैदान पर 23 मार्च, 2016 को बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में एक रन से और एक फरवरी, 2017 को इंग्लैंड को 75 रनों से हराया था।

भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर, 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैदान पर आस्ट्रेलिया का शत प्रतिशत का रिकॉर्ड रहा है। आस्ट्रेलिया ने यहां कुल दो मैच खेलें हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। टीम ने 21 मार्च, 2016 को बांग्लादेश को तीन विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को भारत को सात विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी यहां एक मैच खेली है, जिसमें उसने 20 मार्च, 2016 को श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल