1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली के फैसले और पुजारा की धीमी बल्लेबाजी पर फूटा संदीप पाटिल का गुस्सा

कोहली के फैसले और पुजारा की धीमी बल्लेबाजी पर फूटा संदीप पाटिल का गुस्सा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2018 07:38 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 07:38 pm IST

तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिर से आलोचकों के निशाने पर हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिर से आलोचकों के निशाने पर हैं। कहली ने तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोहली का ये फैसला कई पूर्व खिलाड़ियों को पचा नहीं और उन्होंने कोहली को निशाने पर ले लिया। भारत के पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल ने तीसरे टेस्ट में कोहली के फैसले और पुजारा की धीमी बल्लेबाजी पर जमकर सवाल उठाए। पाटिल को कोहली का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला रास नहीं आया।

पाटिल ने कहा कि कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो कि बिल्कुल गलत है। टीम 5 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी और ऐसे में टीम को पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी। पाटिल ने पुजारा की बल्लेबाजी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुजारा जरूरत से ज्यादा धीमी बल्लेबाजी करते हैं और इससे टीम पर नकारात्मक असर पड़ता है। पुजारा को इतनी धीमी बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए। पाटिल के अलावा सौरव गांगुली ने भी कोहली के फैसले पर निशाना साधा। गांगुली ने कहा, 'भारतीय टीम की प्लेइंग ने मुझे चौंकाया है। अगर हरी पिच पर भारत 5 तेज गेंदबाजों के साथ उतर रहा है तो उन्हें पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी।'

आपको बता दें कि कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कोहली का ये फैसला टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक भारत के 7 विकेट गिर चुके थे और टीम पर पहले ही दिन ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल