साउथ अफ़्रीका अपनी पहली पारी में 194 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और इस तरह उसे 7 रन की बढ़त प्राप्त हो गई है. भारत के लिए बूमराह ने पांच और भुवनेश्वर ने तीन विकेट लिए. मेज़बान के लिए हाशिम आमला 61, फ़िलेंडर ने 35 और रबाडा ने 30 रन बनाए.
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- India vs South Africa, 3rd Test Day-2: 42 रन की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने किया दूसरा दिन अपने नाम
India vs South Africa, 3rd Test Day-2: 42 रन की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने किया दूसरा दिन अपने नाम
साउथ अफ़्रीका अपनी पहली पारी में 194 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और इस तरह उसे 7 रन की बढ़त प्राप्त हो गई है.
India vs South Africa 3rd test day 2 Cricket Score Live Updates
-
9:05 PM (IST) Jan 25, 2018
मुरली विजय और लोकेश राहुल ने बढ़िया साझेदारी कर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी टीम को 42 रन की बढ़त दिला दी है. स्टंप पर इंडिया 49/1, मुरली 13, राहुल 16
-
8:56 PM (IST) Jan 25, 2018
लोकेश राहुल और मुरली विजय के बीच अभी साझेदारी पनप रही है और अगर भारत आज का दिन और विकेट खोए बिना काटने में सफल रहता है तो यकीन मानिए मैच में उसका पलड़ा भारी रहना तय है.
-
8:17 PM (IST) Jan 25, 2018
के.एल. राहुल आए हैं तीन नंबर पर बैटिंग करने
-
8:09 PM (IST) Jan 25, 2018
पार्थिव आउट...फ़िलेंडर की बॉल पर तीसरी स्लिप पर कैच हुए. मार्करम ने लिया अद्भुत कैच. 16 रन बनाए. इंडिया 18/1
-
7:54 PM (IST) Jan 25, 2018
उफ़्फफफ...रबाडा का बाउंसर, पार्थिव के ग्लब्ज़ से लगकर चार रन, बाल बाल बचे, कैच हो सकते थे.
-
7:52 PM (IST) Jan 25, 2018
रबाडा कर रहे हैं दूसरे छेर से गेंदबाज़ी, सामने हैं पार्थिव पटेल
-
7:51 PM (IST) Jan 25, 2018
फ़िलेंडर का मैडन ओवर, सभी बॉलें ऑफ़ स्टंप के बाहर फेंकी
-
7:47 PM (IST) Jan 25, 2018
मुरली विजय सामना करेंगे फिलेंडर का
-
7:47 PM (IST) Jan 25, 2018
भारतीय ओपनर्स पार्थिव पटेल और मुरली विजय क्रीज़ पर. पहली पारी में मुरली के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की थी. फ़िलेंडर करेंगे पहला ओवर
-
7:44 PM (IST) Jan 25, 2018
भारत की दूसरी पारी सुरु होने में बस कुछ ही मिनच है. साउथ अफ़्रीका के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं.
-
7:35 PM (IST) Jan 25, 2018
साउथ अफ़्रीका 194 पर ऑल आउट, बूमराह ने लिए 5 विकेट, मेज़बान को 7 रन की बढ़त प्राप्त है.
-
7:19 PM (IST) Jan 25, 2018
एक और चौका मॉर्कल का, मेज़बान को मिली दो रन की बढ़त
-
7:18 PM (IST) Jan 25, 2018
मॉर्कल ने भी लगाया चौका बूमराह की बॉल पर, अब भारत के स्कोर से साउथ अफ़्रीका 2 रन पीछे
-
7:17 PM (IST) Jan 25, 2018
फेहलुक्वायो ने जड़ा शमी की बॉल पर चौका...बेहद महत्वपूर्ण रन साबित हो सकते हैं. मेज़बान अब 7 रन से पीछे
-
7:15 PM (IST) Jan 25, 2018
फ़िलेंडर आउट...शमी की बाउंसर को हुक करने की कोशिश की लेकिन फ़़ाइनलेग पर बूमराह के हाथोंं पकड़े गए. 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. द अफ़्रीका 175/8
-
7:03 PM (IST) Jan 25, 2018
एंडिल फेहलुक्वायो आए हैं फ़िलेंडर का साथ देने. इंडिया को अब पुछल्ले बल्लेबाज़ों को जल्द से जल्द आउट करना होगा.
-
7:00 PM (IST) Jan 25, 2018
आमला आउट...बूमराह की बॉल पर डीप मिड विकेट पर कैच किए गए, 61 रन की शानदार पारी खेली, मेज़बान अभी भी भारत के स्कोर से 18 रन पीछे.
-
6:49 PM (IST) Jan 25, 2018
अमला के साथ-साथ फिलेंडर भी भारत के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. साउथ अफ्रीका का स्कोर 150 रन पार कर गया. भारत की लीड कम होती जा रही है एक विकेट की सख्त ज़रुरत.
-
6:34 PM (IST) Jan 25, 2018
चायकाल के बाद खेल शुरु, भुवनेश्वर के सामने हैं फ़िलेंडर
-
6:15 PM (IST) Jan 25, 2018
टी टाइम- साउथ अफ़्रीका 143/6, हाशिम आमला 54, फ़िलेंडर 13
-
6:00 PM (IST) Jan 25, 2018
-
5:45 PM (IST) Jan 25, 2018
जैसे ही आमला ने अर्धशतक लगाया वैसे ही दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं
-
5:44 PM (IST) Jan 25, 2018
हाशिम आमला ने एक रन लेकर अपना 37वां अर्धशतक पूरा किया
-
5:36 PM (IST) Jan 25, 2018
डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया
-
5:33 PM (IST) Jan 25, 2018
DRS में बॉल लेग स्टंप से काफी बाहर दिखी और इस तरह से भारत का रिव्यू बेकार
-
5:32 PM (IST) Jan 25, 2018
डी कॉक के खिलाफ LBW की अपील, अंपायर ने किया खारिज, कोहली ने मांगा DRS
-
5:26 PM (IST) Jan 25, 2018
अगर साउथ अफ़्रीका को मैच में पकड़ बनानी है तो डिकॉक को आमला का साथ देना होगा क्योंकि उनके बाद कोई नियमित बल्लेबाज़ नही है हालंकि फ़िलेंडर थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी कर लेते हैं.
-
5:13 PM (IST) Jan 25, 2018
डिकॉक ने भुवी की दो बॉल खेली और दोनों में चकमा खा गए. इस सिरीज़ में अभी तक चले नहीं हैं.
-
5:09 PM (IST) Jan 25, 2018
अब कहा जा सकता है कि इंडिया ड्राइवर की सीट पर बैठ गई है. आमला ही एक जमे हुए बल्लेबाज़ हैं. डि कॉक को इस पिच पर जमने में होगी मुश्किल
-
5:08 PM (IST) Jan 25, 2018
डू प्लेसिस आउट...बूमराह की बॉल को परख नहीं पाए और छोड़ दी लेकिन बॉल ने अंदर आकर विकेट गिरा दिए. 8 रन का ही योगदान कर पाए. साउथ अफ़्रीका 107/5
-
5:03 PM (IST) Jan 25, 2018
40 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 101/4, हाशिम अमला 37, फाफ ड्यू प्लेसी 08. इस समय साउथ अफ्रीका 86 रन पीछे है.
-
5:03 PM (IST) Jan 25, 2018
DRS में बचे आमला, शायद बॉल पहले बैट पर लगी थी और इसके अलावा बॉल स्टंप से भी दूर थी, अंपायर ने निर्णय बदला
-
5:01 PM (IST) Jan 25, 2018
आमला आउट...भुवी ने किया lbw लेकिन आमला ने लिया DRS
-
4:53 PM (IST) Jan 25, 2018
जसप्रीत बूमराह को दी बॉलिंग. लंच के पहले एक ओवर किया था
-
4:41 PM (IST) Jan 25, 2018
भुवनेश्वर अब तक तीन विकेट ले चुके हैं. डू प्लेसिस को भी पहली बॉल पर बीट किया
-
4:40 PM (IST) Jan 25, 2018
डिविलियर्स आउट....भुवी की बॉल पर हुए बोल्ड...स्ट्रेट ड्राइव करने की कोशिश में हो गए बोल्ड. भारत के लिए बड़ा विकेट. 5 रन बनाए. द अफ़्रीका 92/4
-
4:28 PM (IST) Jan 25, 2018
DRS गया आमला के पक्ष में, कोहली निराश
-
4:28 PM (IST) Jan 25, 2018
आमला के ख़िलाफ़ lbw की अपील, अंपायर ने की ख़ारिज, भुवी को पूरा भरोसा, मांगा DRS
-
4:24 PM (IST) Jan 25, 2018
आमला की आंखें तो जम चुकी हैं लेकिन डिविलियर्स को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
-
4:12 PM (IST) Jan 25, 2018
लंच के बाद खेल शुरु, ईशांत कर रहे हैं बॉलिंग, सामने हैं आमला
-
4:03 PM (IST) Jan 25, 2018
-
3:31 PM (IST) Jan 25, 2018
लंच- साउथ अफ़्रीका 81/3, आमला 32, डिविलियर्स 0. इस समय साउथ अफ्रीका 106 रन पीछे है. पहले सेशन का खेल दोनों टीमों के लिए बराबर का रहा. भारत ने दो विकेट झटके तो मेजबान टीम ने 25 ओवर में 75 रन जोड़े
-
3:27 PM (IST) Jan 25, 2018
डिविलियर्स हैं नये बल्लेबाज़, हार्दक पंड्या को लगाया गया आक्रमण पर
-
3:25 PM (IST) Jan 25, 2018
रबाडा आउट....ईशांत की बॉल पर स्लिप पर दिया कैच लेकिन 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल गए.
-
3:23 PM (IST) Jan 25, 2018
आमला और रबाडा के बीच 106 गेंदो पर 64 रन पार्टनरशिप हो चुकी है. साउथ अफ़्रीका 80/2, रबाडा 30, आमला 31
-
3:20 PM (IST) Jan 25, 2018
ईशांत की बॉल आमला की पसलियों में लगी. बॉल गुडलैंथ में पड़ी दरार से अचानक उछल गई. मेडिकल टीम मैदान पर.
-
3:15 PM (IST) Jan 25, 2018
रबाडा और आमला ने बजाई ख़तरे की घंटी. 20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 29/2 था लेकिन 27 ओवर के बाद 61/2 हो गया है.
-
3:08 PM (IST) Jan 25, 2018
आमला के ख़िलाफ़ lbw की अपील, अंपायर ने ख़ारिज की लेकिन कोहली ने मांगा DRS...आमला सुरक्षित
-
3:06 PM (IST) Jan 25, 2018
रबाडा और आमला के बीच 43 रन की साझेदारी हो चुकी है. रबाडा साउथ अफ़्रीका के लिए वही बूमिका निभा रहे हैं जो भुवनेश्वर ने भारत के लिए निभाई थी.
-
2:43 PM (IST) Jan 25, 2018
हाशिम अमला का साउथ अफ्रीका में भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट में बल्लेबाज़ी का औसत 26.44 रहा है जो उनके घरेलू मैदान पर अन्य टीमों के ख़िलाफ़ (कम से कम दो टेस्ट) औसत से कम है.
-
2:42 PM (IST) Jan 25, 2018
भुवनेश्वर कुमार को उनके शानदार स्पैल के बाद आराम दिया जा रहा है. भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पैल में जो नौ ओवर डाले हैं उसमें से सात मेडन रहे हैं. दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में ना रखे जाने के बाद तीसरे टेस्ट में फिर लाए गए भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी. गेंदबाजी एनालिसिस है, 9-7-4-2
-
2:33 PM (IST) Jan 25, 2018
पिच की कंडीशन को देखते हुए लगता है कि पुजारा, कोहली और भुवनेश्वर ने बल्ले से अच्छा काम कर दिया है. इंडियन बॉलर्स के पास साउथ अफ़्रीका को 187 के पहले ही ऑल आउट करने का मौक़ा है लेकिन ये बात भी ध्यान में रखनी होगी कि एबी डिविलियर्स को अभी बैटिंग करने आना है.
-
2:24 PM (IST) Jan 25, 2018
दूसरे छोर से शमी बॉलिंग कर रहे हैं.
-
2:20 PM (IST) Jan 25, 2018
बॉलिंग में परिवर्तन, बूमराह को लगाया गया है.
-
2:18 PM (IST) Jan 25, 2018
स्लिप एरिया में कैच गिराने में सबसे बड़े दोषी विराट कोहली आज वहां फिल्डिंग नहीं कर रहे हैं. कोहली मिडऑफ पर खड़े हैं जबकि हार्दिक पांड्या स्लिप में नए फील्डर हैं
-
2:10 PM (IST) Jan 25, 2018
इस विकेट पर जब प्रतिष्ठित बल्लेबाज़ों के लिए खेलना मुश्किल हो रहा हो वहां रबाडा की रणनीति समझ में नहीं आती. उन्हें रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक होना चाहिए. भुवनेश्वर ने भी आक्रामक बैटिंग कर अपनी टीम के लिए 30 महत्वपूर्ण रन जोड़े थे.
-
2:08 PM (IST) Jan 25, 2018
अब तक दोनों सफलताएं भुवनेश्वर को मिली हैं. कल उन्होंने मार्करम को आउट किया था और आज एल्गर को
-
2:00 PM (IST) Jan 25, 2018
एल्गर आउट....भुवी की बॉल पर विकेट के पीछे लपके गए...बॉल ऑफ़ स्टंप पर पड़कर बाहर की तरफ निकली, एल्गर ने बैट लगाया और अपना विकेट गंवाया. एल्गर ने 4 रन बनाए. साउथ अफ़्रीका 16/2
-
1:57 PM (IST) Jan 25, 2018
10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 10/1, डीन एल्गर 04, कैगिसो रबाडा 02
-
1:52 PM (IST) Jan 25, 2018
-
1:35 PM (IST) Jan 25, 2018
दूसरे छोर से बॉलिंग करने की ज़िम्मेदारी ईशांत शर्मा को सौंपी गई है.
-
1:33 PM (IST) Jan 25, 2018
भुवी का अच्छा ओवर, सभी गेंदे ऑफ़ और ऑफ़ स्टंप के बाहर रखीं, भुवी को उछाल और स्विंग भी मिल रहा है. मैडन ओवर
-
1:31 PM (IST) Jan 25, 2018
खिलाड़ी मैदान पर. दूसरे दिन की पहली बॉल का सामना करेंगे डीन एल्गर. दूसरे छोर पर हैं नाइट वाचमैन रबाडा. भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं बॉलिंग
-
1:29 PM (IST) Jan 25, 2018
जैसै-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच पर बन रहे क्रैक्स और बढ़ेंगे. बल्लेबाजों को ऐसे में चुनौतीपूर्ण हालात का सामना करना पड़ेगा.
-
1:22 PM (IST) Jan 25, 2018
-
1:21 PM (IST) Jan 25, 2018
इस मैच में टीम इंडिया की साख दांव पर लगी हुई है. इससे पहले कभी भी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में टेस्ट सिरीज़ के सभी मैच नहीं हारी है. जोहानसबर्ग में भारत ने 2006 में एक मैच में जीत हासिल की थी और यहां अभी तक टीम इंडिया एक भी टस्ट नहीं हारी है.
-
1:18 PM (IST) Jan 25, 2018
अर्धशतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा का आज जन्मदिन है, हम उन्हें इसकी बहुत बहुत बधाई देते हैं.
-
12:49 PM (IST) Jan 25, 2018
पिच पर दरारे दिखने लगी हैं. शॉन पोलाक के अनुसार इस विकेट पर भुवनेश्वर को बहुत सावधानी से खेलना होगा