जोहानसबर्ग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत जीत से सिर्फ 9 विकेट दूर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए कुल 241 रनों की दरकार है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर 17/1हो गया है और क्रीज पर डीन एल्गर (), हाशिम आमला () रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल को बीच में उस समय रोकना पड़ा जब बूमराह का बाउंसर एल्गर के हेल्मेट के ग्रिल पर लगा. इसके बाद मैच रैफ़री आए और फ़ील्ड अमंपार्स से बात की. इसके बाद दोनों कप्तान रैफरी के कमरे में गए. इस बीच बारिश भी होने लगी. मैच पर संशय बरक़रार हालंकि तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है.
भारत की तरफ से तीसरे दिन मोहम्मद शमी को एकमात्र विकेट मिला। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को 5 रन के कुल योग पर पहला झटका लग गया। पहले विकेट के रूप में मार्कराम (4) रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद एल्गर और आमला ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में भारत ने 247 का स्कोर बनाया औॅर दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा।