1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केशव का विकेट लेते ही शमी ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के 7वें गेंदबाज बने

केशव का विकेट लेते ही शमी ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के 7वें गेंदबाज बने

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2018 03:24 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 03:24 pm IST

शमी इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के सातवें तेज गेंदबाज और कुल 21वें खिलाड़ी हैं। शमी ने 29वें मैच में यह मुकाम हासिल किया।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

सेंचुरियन: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट विकेटों का सैकड़ा पूरा कर लिया है। ऐसा करने वाले वह भारत के 21वें गेंदबाज हैं। शमी ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन केशव महाराज का विकेट लेते ही अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए।

शमी इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के सातवें तेज गेंदबाज और कुल 21वें खिलाड़ी हैं। शमी ने 29वें मैच में यह मुकाम हासिल किया।

भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट अनिल कुम्बले (619) ने लिए हैं। जहां तक तेज गेंदबाजों की बात है तो कपिल देव ने भारत के लिए 434 विकेट चटकाए हैं।

मौजूदा भारतीय टीम में शमी के अलावा इशांत शर्मा (227) और रविचंद्रन अश्विन (309) ने 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं जबकि उमेश यादव (99) इसके करीब हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल