1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 5 साल बाद विराट कोहली के इस फैसले से दंग रह गया क्रिकेट जगत, 1990 के बाद सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

5 साल बाद विराट कोहली के इस फैसले से दंग रह गया क्रिकेट जगत, 1990 के बाद सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 24, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 02:03 pm IST

इस मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। दोनों टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा की जगह पर अजिंक्य रहाणे को मौका दिया गया। जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

टीम इंडिया ने जोहान्सिबर्ग में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज के दो मैचों में जीतकर 2-0 से अजय बढ़त बना चुका है। 

इस मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। दोनों टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा की जगह पर अजिंक्य रहाणे को मौका दिया गया। जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। आपको बता दें 1990 के बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में ये सिर्फ तीसरा मौका है जब टीम में एक भी स्पेशलिस्ट स्पिनर नहीं खिलाया गया।

भारतीय तेज गेंदबाज
भारतीय तेज गेंदबाज

इस मैच में विराट ने हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के रूप में 5 गेंदबाज खिलाए हैं। इससे पहले 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम ने श्रीनाथ, एस बैनर्जी, कपिल देव और प्रभाकर 4 तेज गेंदबाजए खिलाए थे। दूसरे बार 2012 में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ वाका क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया था। वाका टेस्ट में ईशांत शर्मा, जहीर खान, विनय कुनार और उमेश यादव को खिलाया था।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल