1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी टी20 में ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, गेंदबाजी डिपार्टमेंट में होगा बड़ा बदलाव !

आखिरी टी20 में ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, गेंदबाजी डिपार्टमेंट में होगा बड़ा बदलाव !

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 03:15 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पिछले दो टी-20 मैचों के परिणामों ने यह जाहिर कर दिया है कि शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मैच ने 'फाइनल' जैसी हैसियत हासिल कर ली है और इसे जीतने के लिए आज दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक होने जा रहा है।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

केपटाउन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पिछले दो टी-20 मैचों के परिणामों ने यह जाहिर कर दिया है कि शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मैच ने 'फाइनल' जैसी हैसियत हासिल कर ली है और इसे जीतने के लिए आज दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक होने जा रहा है। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं और तीसरे मैच का परिणाम ही सीरीज की विजेता टीम की घोषणा करेगा।

जोहान्सबर्ग में 18 फरवरी को खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन 21 फरवरी को सेंचुरियन में खेले गए मैच में उसे मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में तीसरे मैच में दोनों ही टीमें जीत के लिए हर प्रयास करेंगी।

भारतीय टीम के पास धवन, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इस सीरीज से टीम में वापसी करने वाले सुरेश रैना, कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा, पिछले मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा 79 रन बनाने वाले मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज हैं।

जहां तक गेंदबाजों सवाल है, तो उसके पास भुवनेश्वर कुमार, शार्दूल ठाकुर, जयदेव उनादकट, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वैसे पिछले में चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिला था लेकिन अगर जसप्रीत बुमराह फिट हो गए हों तो उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है, सिर्फ शार्दुल ठाकुर की जगह ही किसी गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है। अगर जसप्रीत बुमराह फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह अक्षर पटेल या कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह/ कुलदीप यादव/शार्दूल ठाकुर/ अक्षर पटेल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल