1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa : डीन एल्गर के कनकशन रिपलेस्मेंट बने डे ब्रुइन, द.अफ्रीका ने किया ऐलान

India vs South Africa : डीन एल्गर के कनकशन रिपलेस्मेंट बने डे ब्रुइन, द.अफ्रीका ने किया ऐलान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 04:25 pm IST

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने मैच के बीच अपने खिलाड़ी को बदला है।

डीन एल्गर - India TV Hindi
डीन एल्गर  Image Source : BCCI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में डीन एल्गर के चोटिल होने के बाद द.अफ्रीका ने कनकशन रिप्लेस्मेंट के रूप में डे ब्रुइन को टीम में शामिल किया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने मैच के बीच अपने खिलाड़ी को बदला है।

फॉलोअन के बाद साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के 9वें ओवर में एल्गर बाउंसर लगने के बाद चोटिल हो गए थे। ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद उन्हें नहीं लगा की वह आगे बल्लेबाजी कर सकते हैं जिस वजह से वो रिटायरहर्ड हो गए। अब बाकी बचे मैच में कनकशन रिप्लेस्मेंट के रूप में टीम में शामिल हुए यूनिस डे ब्रुइन बल्लेबाजी करेंगे।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है। इससे पहले कनकशन रिपलेस्टमेंट हमने हाल ही में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई ऐशेज सीरीज में देखने को मिला था जब दूसरे टेस्ट में स्मिथ के चोटिल होने के बाद लबुशाने को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी और दूसरी बार भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर बुमराह की गेंद पर चोटिल होने के बाद ब्रावो की जगह ब्लैकवुड को टीम में शामिल किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल