1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs South Africa: उमेश यादव ने डाली ऐसी तीखी बाउंसर की मैदान पर ही लेट गए डीन ऐल्गर

India vs South Africa: उमेश यादव ने डाली ऐसी तीखी बाउंसर की मैदान पर ही लेट गए डीन ऐल्गर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2019 03:39 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 03:39 pm IST

उमेश यादव की तीखी बाउंसर ने अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन ऐल्कर को चोटिल कर दिया और उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा।

डीन ऐल्गर- India TV Hindi
डीन ऐल्गर Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की तीखी बाउंसर ने अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन ऐल्कर को चोटिल कर दिया और उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा।

दरअसल, चायकाल से पहले पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद उमेश यादव ने बाउंसर डाली। पिच पर दरारें खुलने की वजह से गेंद मैच में असमतल उछाल ले रही थी जिस वजह से ऐल्गर गेंद उछाल को भांप नहीं पाएं और उन्होंने गेंद से अपनी नजरें ही हटा ली।

ऐल्गर के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद वो तुरंत ही पिच पर लेट गए और भारतीय खिलाड़ी तुरंत उनके पास दौड़ कर हाल जानने पहुंचे। इतने में अफ्रीका के फिजियों भी मैदान पर आ गए।

इसके बाद अंपायरों ने चायकाल की घोषणा कर दी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि ऐल्गर को चायकाल में 20 मिनट आराम करने का मौका मिलेगा और वो बल्लेबाजी करने दौबारा मैदान पर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ चायकाल के बाद ऐल्गर रिटायरहर्ट हो गए और उनकी जगह मैदान पर लिंडे बल्लेबाजी करने आए।

उल्लेखनीय है, भारत के 497 रन के आगे अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर ही समिट गई जिसके बाद भारत ने उन्हें फॉलोअन दिया। खबर लिखे जाने तक अफ्रीका दूसरी पारी में 36 रन बनाकर अपने 5 विकेट खो चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल