1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब विराट ने द.अफ्रीकी बल्लेबाज को उकसाते हुए पूछा क्या तुमने चेस्ट पैड पहना है, देखें वीडियो

जब विराट ने द.अफ्रीकी बल्लेबाज को उकसाते हुए पूछा क्या तुमने चेस्ट पैड पहना है, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 06:42 pm IST

मैच के दौरान कई बार देखा गया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी हिंदी में बात करते हुए विदेशी खिलाड़ियों का जमकर मजाक बनाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवे वनडे मैच में देखने को मिला।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

मैच के दौरान कई बार देखा गया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी हिंदी में बात करते हुए विदेशी खिलाड़ियों का जमकर मजाक बनाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवे वनडे मैच में देखने को मिला। जब पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरने का सिलसिला शुरु हुआ... तो भारतीय खिलाड़ियों ने जोश में आकर अफ्रीकी बल्लेबाजों से हिंदी में मजाक किया।

धोनी हमेशा अपने आगे खड़े बल्लेबाज को कुछ ना कुछ बोलकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। कई बार धोनी को स्टंप माइक पर बल्लेबाजों की कमजोरी गेंदबाज को बताते सुना जा सकता है। वहीं इस सीरीज जीतने के जोश में विराट कोहली ने भी अफ्रीकी खिलाड़ी तबरेज शम्सी पर कमेंट किया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 41.4 ओवर में कोहली ने शम्सी पर कमेंट किया। उस वक्त तक साउथ अफ्रीका 8 विकेट खोकर 197 रन बना चुका था और गेंदबाजी कुलदीप यादव कर रहे थे। विराट कोहली ने इस दौरान शम्सी को उकसाते हुए कहा, ‘चेस्ट पैड? शम्मो, तुम्हारे पास चेस्ट पैड है?’ हालांकि कोहली के इस कमेंट के तुरंत बाद शम्सी ने गेंद को हवा में उठा दिया जिसपर हार्दिक पंड्या शानदार कैच लपका।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल