1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक की गजब की बैंटिंग, 86 गेंद पर ही जड़ दी सैंचुरी

हार्दिक की गजब की बैंटिंग, 86 गेंद पर ही जड़ दी सैंचुरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2017 10:22 am IST,  Updated : Aug 13, 2017 02:33 pm IST

श्रीलंका में तीसरे टेस्‍ट और आखिरी टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन भारत ने लंच तक पहली पारी में 9 विकेट खोकर 489 रन बना लिए है। हार्दिक पांड़या 108 और उमेश यादव 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

Sri  Lanka- India TV Hindi
Sri Lanka

कैंडी (श्रीलंका): श्रीलंका में तीसरे टेस्‍ट और आखिरी टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन भारत ने लंच तक पहली पारी में 9 विकेट खोकर 489 रन बना लिए है। हार्दिक पांड़या 108 और उमेश यादव 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। आज के खेल की सबसे बड़ी बात हार्दिक पांड़या का पहला शतक रहा है,अंतराष्‍ट्रीय टेस्‍ट क्रिकेट में यह उनका पहला शतक है।हार्दिक ने बहुत ही जबरदस्‍त बैटिंग करते हुए मात्र 86 गेंद पर शानदार शतक बनाया है।

 इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी सलामी जोड़ी शिखर धवन (119) और लोकेश राहुल (85) की शानदार साझेदारी के दम पर अपनी स्थिति मजबूत कर श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए थे। रिद्धिमान साहा 13 और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर नाबाद थे। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए धवन और राहुल ने पहले सत्र की समाप्ति कर बिना कोई विकेट गंवाए 134 रन बना लिए थे। इसके साथ ही पहले सत्र का समापन हुआ। 

दूसरे सत्र की शुरुआत में धवन और राहुल ने टीम के खाते में 54 रन ही जोड़े थे कि 188 के कुलयोग पर मलिंदा पुष्पकुमारा ने दिमुथ करुणारत्ने के हाथों राहुल को कैच आउट कर मेहमान टीम के पहला झटका दिया। अपने करियर का 19वां टेस्ट मैच खेल रहे राहुल का यह नौंवा अर्धशतक है।

लाइव आपडेट्स:

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल