1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया में दबदबे की लड़ाई, जानिए टी20 रिकॉर्ड्स में भारत और श्रीलंका में से कौन किस पर भारी

एशिया में दबदबे की लड़ाई, जानिए टी20 रिकॉर्ड्स में भारत और श्रीलंका में से कौन किस पर भारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 01:13 pm IST

अफ्रीका में तिरंगा लहराने के बाद श्रीलंका में डंका बजाने के लिए हिन्दुस्तान तैयार है। एक और सीरीज़ में टीम इंडिया जीत की नई कहानी लिखने को तैयार है। कप्तान बदल चुका है। टीम भी बदल गई है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता यकीन मानिए नतीजा नहीं बदलेगा।

भारत बनाम श्रीलंका- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका

अफ्रीका में तिरंगा लहराने के बाद श्रीलंका में डंका बजाने के लिए हिन्दुस्तान तैयार है। एक और सीरीज़ में टीम इंडिया जीत की नई कहानी लिखने को तैयार है। कप्तान बदल चुका है। टीम भी बदल गई है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता यकीन मानिए नतीजा नहीं बदलेगा। जीत के विजयरथ पर सवार टीम इंडिया श्रीलंका में झंडा फहराने को बेकरार है। एशिया में दबदबे की लड़ाई शुरु होने वाली है।

6 मार्च से कोलंबों ट्राई सीरीज़ की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला शाम 7 बजे भारत-श्रीलंका के बीच शुरु होगा। श्रीलंका और भारत के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश है। ये मुकाबला 20-20 फॉर्मेंट में खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया अभी-अभी अफ्रीका जैसी टीम को धो कर आ रही है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। कप्तान विराट और धोनी समेत टीम के 6 खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने आराम दिया है। 3 साल में ऐसा पहला मौका है जब टीम बिना विराट और धोनी के मैदान पर उतरेगी। ऐसे में युवाओं के पास मौका है कि वो लंका में अपने प्रदर्शन का डंका बजा सके। वैसे टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर श्रीलंका और बांग्लादेश का टी-20 में प्रदर्शन है।

श्रीलंका ने पिछले 10 मुकाबले में सिर्फ 2 टी-20 मैच जीता है। वही बांग्लादेश ने पिछले 13 टी-20 मैच में सिर्फ 1 मैच ही जीत सका है। वहीं टीम इंडिया ने पिछले 10 मैच में 7 जीते है, 2 में टीम को हार का सामने करना पड़ा जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ। 

आंकड़ों से साफ है। दुश्मन कमजोर है। इसमें टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम को रोकने का दमखम है ही नहीं। सोने पर सुहागा ये है कि टीम इंडिया का श्रीलंका में रिकॉर्ड शानदार है। भारत ने श्रीलंका में 8 टी-20 मुकाबला खेला है। जिसमें 7 में टीम को जीत और सिर्फ 1 में टीम को हार मिली है। 

पुराने आकंड़े और भारतीय टीम को मौजूदा फॉर्म साफ बताता है कि एशिया में दबदबे की इस लड़ाई में जीत सिर्फ और सिर्फ हिन्दुस्तान की ही होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल