1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs SL: मैच से पहले ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल ने कोच पर बरसाए 'पंच', देखें वीडियो

Ind vs SL: मैच से पहले ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल ने कोच पर बरसाए 'पंच', देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2020 11:55 am IST,  Updated : Jan 05, 2020 12:02 pm IST

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जिम में पसीना बहाते-बहाते कोच को ही मौज मस्ती में आडें हाथों ले लिया और बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर उन पर पंच की बरसात कर डाली।

Rishabh Pant and Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
Rishabh Pant and Yuzvendra Chahal Image Source : INSTA GRAB- RISHABPANT

टीम इंडिया आज श्रीलंका के सामने दो-दो हाथ करने नए साल के पहले टी20 मैच में गुवाहटी के मैदान में उतरेगी। जिसको लेकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी साल के पहले मैच को यादगार बनाने के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं। मगर इसी बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जिम में पसीना बहाते-बहाते कोच को ही मौज मस्ती में आडें हाथों ले लिया और बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर उन पर पंच की बरसात कर डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इन्सटाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पंत ने लिखा कि वर्कआउट के दौरान और वर्कआउट को बाद। दो हिस्सों में बंटे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वीडियों में ऋषभ पंत भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच निक वेब के साथ बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। 

जबकि वीडियो के दूसरे हिस्से में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल बॉक्सिंग ग्लब्स पहने नजर आ रहे हैं और अभ्यास कर रहे हैं, पर अचानक पंत आ जाते हैं। पंत ने वेब को जैसे ही पकड़ा की चहल उपर मुक्के की बरसात कर देते हैं। इसी बीच संजू सैमसन भी वहां दिखाई देते हैं। चहल यहीं नहीं रुकते हैं और वह पंत पर भी एक दो वार करते हैं। इस तरह ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज गुवाहटी में खेलेगी। जिसमें हम उम्मीद करेंगे की ट्रेनिंग के दौरान पंच बरसाने वाले ऋषभ पंत मैदान के अंदर जाकर बल्ले से चौके-छक्कों की भी बरसात करते नजर आए। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 7 जनवरी को इंदौर जबकि अंतिम और तीसरा टी20 मैच पुणे में 10 जनवरी को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल