1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies 1st ODI : वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 80 प्रतिक्षत मैच फीस का जुर्माना

India vs West Indies 1st ODI : वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 80 प्रतिक्षत मैच फीस का जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 06:21 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

India vs West Indies, India vs West Indies 2019, India vs West Indies 1st ODI, West Indies Fine, Cri- India TV Hindi
India vs West Indies 1st ODI : West Indies fined 80 per match match fee for slow over rate Image Source : AP

चेन्नई। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने निर्धारित समय के दौरान चार ओवर कम करने के कारण कीरोन पोलार्ड की टीम पर यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ियों पर प्रति ओवर की दर से उनके मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। इस तरह से उसके प्रत्येक खिलाड़ी पर मैच शुल्क का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह अनुच्छेद धीमी ओवर गति से जुड़ा है।’’

वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने मैच समाप्त होने के बाद अपनी गलती और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया था और इसलिए इस मामले की सुनवाई नहीं होगी।

मैदानी अंपायर नितिन मेनन और शॉन जार्ज, तीसरे अंपायर रोडनी टकर और चौथे अंपायर अनिल चौधरी ने यह आरोप लगाये थे। वेस्टइंडीज ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल