1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1st T20I: क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद समेत 5 खिलाड़ियों ने किया टी20 डेब्यू

भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1st T20I: क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद समेत 5 खिलाड़ियों ने किया टी20 डेब्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 06:31 pm IST

भारत की तरफ से आज दो धाकड़ खिलाड़ियों ने अपना टी20 डेब्यू किया है तो वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने अपना टी20 डेब्यू किया है।

क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद समेत 5 खिलाड़ियों ने किया टी20 डेब्यू- India TV Hindi
क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद समेत 5 खिलाड़ियों ने किया टी20 डेब्यू Image Source : BCCI

कोलकाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की तरफ से आज दो धाकड़ खिलाड़ियों ने अपना टी20 डेब्यू किया है तो वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने अपना टी20 डेब्यू किया है। भारत की तरफ से ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को टी20 में डेब्यू कराया गया है। आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके क्रुणाल पांड्या भारत के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। 

इसके अलावा अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा चुके खलील अहमद को भी कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप दी है। खलील भारत के लिए अगले साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम गेंदबाज माने जा जा रहे हैं। आपको बता दें कि क्रुणाल पांड्या और खलील दोनों लेफ्ट आर्म बॉलर हैं। जहां क्रुणाल स्पिनर हैं तो वहीं खलील पेसर हैं। भारत के पास क्रुणाल पांड्या के रूप में एक हरफनमौला खिलाड़ी का अच्छा विकल्प है।

वहीं वेस्टइंडीज की बात करें तो उसकी तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। वेस्टइंडीज की तरफ से आशाने थॉमस, फेबियन ऐलेन और खेरी पियरे ने अपना टी20 डेब्यू किया है। ये तीनों खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग में सभी को अपने टैलेंट से प्रभावित कर चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल