1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नवदीप सैनी का ड्रीम डेब्यू! वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 करियर के पहले ही मैच में लगाईं रिकॉर्ड्स की झड़ियां

नवदीप सैनी का ड्रीम डेब्यू! वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 करियर के पहले ही मैच में लगाईं रिकॉर्ड्स की झड़ियां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2019 10:09 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 10:09 pm IST

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लगातार विकेट लेते हुए विंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। विंडीज के लिए केरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।

नवदीप सैनी का ड्रीम डेब्यू! वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 करियर के पहले ही मैच में लगाईं रिकॉर्ड्स की झड़- India TV Hindi
नवदीप सैनी का ड्रीम डेब्यू! वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 करियर के पहले ही मैच में लगाईं रिकॉर्ड्स की झड़ियां Image Source : BCCI

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार टी20 डेब्यू किया। अपने टी20 इंटरनेशनल कैरियर के पहले ही मैच में सैनी ने एक के बाद एक रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दीं। नवदीप सैनी की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में विश्व विजेता विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 95 रनों पर ही रोक दिया। 

दरअसल भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लगातार विकेट लेते हुए विंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। विंडीज के लिए केरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 20 रन बनाए। भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवरों में एक मेडेन ओवर निकाला और सिर्फ 17 रन दिए। यही नहीं सैनी ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। टी20 में अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में दो विकेट लेने वाले सैनी दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले प्रज्ञान ओझा ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में दो विकेट झटके थे। 

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार 20वां ओवर मेडन

अंत में पोलार्ड से तेजी से रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। सैनी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू करा दिया। पोलार्ड ने 49 गेंदों का सामना किया और चार छक्कों के अलावा दो चौके भी लगाए। लेकिन 20वें ओवर में पोलार्ड के जाने के बाद कोई और बल्लेबाज भी एक भी रन नहीं बना पाया। सैनी की सटीक गेंदबाजी के चलते टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 20वां ओवर मेडन गया हो। 

वैसे मैच की बात करें तो विंडीज के सिर्फ दो बल्लेबाज की दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। भारत के लिए सैनी के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। सुंदर, अहमद, पांड्या और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल