1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs WI, चौथा ODI: भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य

India Vs WI, चौथा ODI: भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2017 11:09 pm IST,  Updated : Jul 02, 2017 11:10 pm IST

विंडीज ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में रविवार को भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंग्थ के कारण खुलकर नहीं खेल पाए और

kohli- India TV Hindi
kohli

नार्थ साउंड (एंटिगा): विंडीज ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में रविवार को भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंग्थ के कारण खुलकर नहीं खेल पाए और मेजबान टीम नौ विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी।

विंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही। उसने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 15.2 ओवर लिए। एविन लुइस (35) और काइल होप (35) की सलामी जोड़ी रनों के लिए संघर्ष कर रही थी। 57 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने इस जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने काइल को केदार जाधव के हाथों कैच कराया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कुलदीप ने लुइस की पारी का अंत 80 के कुल योग पर किया। यहां से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

रोस्टन चेस (24) रंग में आते इससे पहले ही कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। शाई होप भी 25 रनों की अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और पांड्या का दूसरा शिकार बने। वह 136 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

कप्तान जेसन होल्डर ने 11 रनों का योगदान दिया। वह कुलदीप यादव की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। कुछ देर बाद केरन पावेल (2) भी पवेलियन लौट गए। एशले नर्स (4) और देबेंद्र बिशु 15 रनों का योगदान द सके। अल्जारी जोसेफ पांच और केसरिक विलियम्स दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की तरफ से उमेश यादव और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप को दो सफलता मिली। 2015 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे मोहम्मद शमी किफायती साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में दो मेडेन ओवर फेंके और 33 रन दिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल