1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies: ऋषभ पंत ने किया वनडे में डेब्यू, एमएस धोनी ने दी कैप

India vs West Indies: ऋषभ पंत ने किया वनडे में डेब्यू, एमएस धोनी ने दी कैप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2018 12:56 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 01:28 pm IST

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं।

India vs West Indies: ऋषभ पंत ने किया वनडे में डेब्यू, एमएस धोनी ने दी कैप- India TV Hindi
India vs West Indies: ऋषभ पंत ने किया वनडे में डेब्यू, एमएस धोनी ने दी कैप Image Source : BCCI/TWITTER

गुवाहाटी। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। इस साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पंत को एमएस धोनी ने वनडे कैप दी। 21 साल के पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में अपने पदार्पण टेस्ट सीरीज में शतक जड़ा था। वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 92-92 रन बनाए थे। 

पंत के वनडे टीम में चुने जाने से मौजूदा समय में भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दो विकेटकीपर हो गए हैं। पंत ने पिछले साल टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए अब तक पांच टेस्ट और चार टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल