1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोर्ट ऑफ स्पेन एकदिवसीय: भारत-विंडीज मैच में बारिश बनी बाधा

पोर्ट ऑफ स्पेन एकदिवसीय: भारत-विंडीज मैच में बारिश बनी बाधा

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2017 07:37 am IST,  Updated : Jun 24, 2017 07:37 am IST

कुछ देर के बाद बारिश रूकी और बिना ओवर घटाए मैच शुरू हुआ। लेकिन नौ गेंद ही फेंगी गई थी कि बारिश ने एक बार फिर मैच में बाधा डाल दी।

india-west-indies- India TV Hindi
india-west-indies

पोर्ट ऑफ स्पेन: शिखर धवन (87) और अजिंक्य रहाणे (62) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पांच एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर 199 रन बना लिए। इसी स्कोर पर बारिश आ गई और अंपायरों ने मैच रोक दिया। खबर लिखे जाने तक बारिश जारी थी। महेंद्र सिंह धौनी 9 और विराट कोहली 32 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। यह दूसरी बार है जब मैच में बारिश ने खलल डाला है। इससे पहले 38वें ओवर की समाप्ति के बाद बारिश ने दस्तक दी थी और मैच रोकना पड़ा था।

कुछ देर के बाद बारिश रूकी और बिना ओवर घटाए मैच शुरू हुआ। लेकिन नौ गेंद ही फेंगी गई थी कि बारिश ने एक बार फिर मैच में बाधा डाल दी।

क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। विंडीज के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि बांधे रखा और खुलकर नहीं खेलने दिया। शिखर और रहाणे की सलामी जोड़ी ने 25 ओवरों में 132 रन बनाए। इन दोनों ने बेहद धीमी शुरूआत की लेकिन एक बार विकेट पर जमने के बाद अच्छे शॉट खेले। इन दोनों ने 5.28 की औसत से रन जोड़े।

रहाणे के रूप में मेहमान टीम का पहला विकेट गिरा। अल्जारी जोसेफ की धीमी गेंद को रहाणे समझ नहीं पाए और गेंद ने हवा से होकर कप्तान जेसन होल्डर के हाथों का सफर तय किया। उन्होंने अपनी पारी में 78 गेंदें खेलीं और आठ चौके लगाए।

लेग स्पिनर देवेंद्र बिशु ने धवन की पारी का अंत किया। धवन 168 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए। उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए। युवराज सिंह 10 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। विंडीज की तरफ से होल्डर, जोसेफ और बिशू ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल