1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे डेब्यू के बाद ऋषभ पंत ने बोला शाहरुख खान का डायलॉग!

वनडे डेब्यू के बाद ऋषभ पंत ने बोला शाहरुख खान का डायलॉग!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 23, 2018 11:56 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 11:57 am IST

ऋषभ पंत ने हाल ही में भारतीय वनडे टीम में डेब्यू किया है। पंत को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : GETTY IMAGES

आपने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांत ओम' का ये डायलॉग जरूर सुना सुना होगा जिसमें वो कहते हैं, 'इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है।' अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आपको इस डायलॉग की याद क्यों दिला रहे हैं? तो हम आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे पढडकर आपको शाहरुख का ये डायलॉग याद आ जाएगा।

Highlights

  • ऋषभ पंत ने हाल ही में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया है
  • ऋषभ पंत को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला
  • ऋषब पंत ने ट्वीट के जरिए डेब्यू मैच की खुशी का इजहार किया

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद पंत ने वनडे कैप के साथ फोटो डाली और ट्वीट किया, 'अगर तुम इसका सपना देखते हो, तो इसे हासिल भी कर सकते हो।' पंत के इस ट्वीट से साफ झलक रहा था कि वो इस लम्हे का कब से इंतजार कर रहे हैं। पंत ने टी20 और टेस्ट डेब्यू तो कर लिया था लेकिन वो वनडे डेब्यू नहीं कर पाए थे।

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच उनके करियर का पहला मैच था। आपको बता दें कि इस मैच में पंत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। 

पंत ने टेस्ट सीरीज में गजब की बल्लेबाजी की थी और इसी के बाद उन्हें वनडे में डेब्यू का मौका भी मिला। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और अब टीम इंडिया विंडीज से 24 अक्टूबर को दूसरा मैच खेलेगी। टीम इंडिया सीरीज मे 1-0 से आगे है और अब टीम का अरादा दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी। साथ ही पंत चाहेंगे कि वो टेस्ट की तरह वनडे में भी अपनी छाप छोड़ें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल