1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन और लारा को पीछे छोड़ सबसे तेज 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

सचिन और लारा को पीछे छोड़ सबसे तेज 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2019 04:50 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 04:52 pm IST

कोहली 416 पारियों (131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20) में 20 हजार रनों का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं।

सचिन और लारा को पीछे छोड़ सबसे तेज 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली- India TV Hindi
सचिन और लारा को पीछे छोड़ सबसे तेज 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली इस मुकाम को छूने से महज 37 रन दूर थे जिसे उन्होंने उन्होंने गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरा कर लिया। अभी सबसे तेजी से 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है।

कोहली 416 पारियों (131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20) में 20 हजार रनों का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह 12वें बल्लेबाज और तीसरे भारतीय बन जाएंगे। कोहली से अधिक रन सचिन (34357) और राहुल द्रविड़ (24208) ने बनाए हैं।

तेंदुलकर और लारा दोनों ही 453 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था। कोहली इन दिनों शानदार फार्म में हैं। बीते रविवार को पाकिस्तान के साथ खेलते हुए कोहली ने 77 रनों की पारी के दौरान सबसे तेजी से 11 हजार वनडे रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। खबर लिखे जाने तक कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में 37 रन बना लिए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल