1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भविष्य में भारत भी खेलेगा डे-नाइट टेस्ट मैच, बीसीसीआई निकाल रहा है तरीका

भविष्य में भारत भी खेलेगा डे-नाइट टेस्ट मैच, बीसीसीआई निकाल रहा है तरीका

 Reported By: PTI
 Published : Oct 02, 2018 10:49 am IST,  Updated : Oct 02, 2018 10:49 am IST

प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना एडुल्जी ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई भारत के दिन-रात्रि टेस्ट में खेलने का तरीका निकालने की कोशिश कर रहा है। 

डायना एडुल्जी- India TV Hindi
डायना एडुल्जी Image Source : PTI

मुंबई। प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना एडुल्जी ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई भारत के दिन-रात्रि टेस्ट में खेलने का तरीका निकालने की कोशिश कर रहा है। 

आस्ट्रेलिया ने दिसंबर में उसकी सरजमीं पर होने वाले दौरे के दौरान एडिलेड में गुलाबी गेंद के क्रिकट के लिये मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन भारत ने दिन-रात्रि टेस्ट में खेलने से इनकार कर दिया था। 

एडुल्जी ने दिन-रात्रि टेस्ट के बारे में उनके विचार पूछे तो उन्होंने नौंवे दिलीप सरदेसाई स्मारक व्याख्यान के मौके पर कहा, ‘‘हम इस पर काम रहे हैं। ऐसा होगा। ’’ 

यह पूछने पर कि यह कहां होगा, भारत में या विदेश में तो उन्होंने कहा, ‘‘कहीं भी। ’’ 

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का मौका गंवा दिया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह हो चुका है, लेकिन इसमें बदलाव होगा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल